Tuesday, October 20th, 2026

कभी आर, कभी पार की शूटिंग में अचानक आ धमके दो शावकों के साथ शेरनी

सीहोर
शेरनी के नाम से ही अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूट जाते है. ऐसे में अगर अचानक किसी के सामने शेरनी आ जाए तो सोचिये उसकी क्या हालत होगी. मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक ऐसी ही घटना सामने आई है. यहां बुदनी वन्य परिक्षेत्र के दाहोटा घाट पर भी वेब सीरिज ‘कभी आर, कभी पार’ की शूटिंग चल रही थी, इसी दौरान एक शेरनी अपने दो शावकों को लेकर पहुंच गई. शेरनी को देखकर वहां मौजूद क्रू मेंबर के होश उड़ गए. सभी वहां से भाग खड़े हुए. बता दें कि इन दिनों सागौन के जंगल और सतपुड़ा रेंज फिल्मकारों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. कुछ समय से यहां के अलग-अलग वन्य क्षेत्रो में फिल्म और वेब सीरिज की शूटिंग की जा रही है.

शूटिंग की तैयारी में जुटे लोगों ने जब शेरनी और शावकों को देखा तो अपना सारा सामान वहीं छोड़ा से भाग खड़े हुए. इस घटना की खबर वन्य विभाग और ग्रामीणों को दी गई. वन्य अधिकारियों के मुताबिक, शूटिंग वाला ये क्षेत्र शेरनी के विचरण वाली जगह है. शेरनी को वहां देखने के बाद शूटिंगकर्ता मौके पर जाने की दोबारा हिम्मत नहीं जुटा पाए.

वन्य विभाग के अनुसार, वह क्षेत्र बाघिन और उसके दो शावकों का मूवमेंट एरिया है. यहां अक्सर बाघिन अपने बच्चों के साथ विचरण करने आती है. शूटिंगकर्ता ने शूटिंग से पहले इनसब की कोई जानकारी नहीं ली थी. इसी वजह से उनका अचानक से शेरनी से आमना-सामना हो गया.

बुदनी वन विभाग रेंजर अवध नारायण इवने के जानकारी के अनुसार, बुदनी दाहोटा घाट और उसके आसपास के क्षेत्रों में वेब सीरिज की शूटिंग की अनुमति शूटिंग क्रू द्वारा प्रशासन से ली गई है. लेकिन वन्य क्षेत्र होने के चलते वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी जाना चाहिए थी. विभाग के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है. यदि शूटिंग के चलते वन्य जीवों को कोई दिक्कत होगी तो कार्रवाई की जाएगी.

 

#Kabhi R#Kabhi Paar

Source : Agency

पाठको की राय