Thursday, October 22nd, 2026

धनबाद फल मंडी में जमा कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

धनबाद

धनबाद के बरवाअड्डा कृषि बाजार समिती में बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, फल मंडी में जमा कचरे के ढेर में भयंकर आग लग गयी।देखते ही देखते आग ने भयावह रुप धारण कर लिया।

स्थानीय दुकानदार ने खुद से आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन भयावह आग होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। अग्निशमन को बाजार समिति दुकानदारों ने सूचना दिया। सूचना पाकर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबु पाया।

वहीं दमकल कर्मी ने कहा कि कचरे में खुद फल मंडी वालों ने आग लगाया था। आग ने अचानक भयावह रूप ले लिया। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय