Saturday, October 24th, 2026

आधी रात को गिरा मिट्टी-खपरैल से बना मकान, सास-बहू और मासूम की मौत

समस्तीपुर
बिहार में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. समस्तीपुर में एक मिट्टी के मकान के ढहने से छह लोग इसके मलवे में दब गये जिनमें तीन लोगों के मौत की सूचना सामने आ रही है. वहीं तीन बच्चे इस हादसे में जख्मी हो गये हैं जिनका इलाज कराया जा रहा है.

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बंगराहा पंचायत के हेतिमपुर गांव में बीती रात मौत ने दस्तक दी. रविवार रात करीब 3 बजे के आस-पास एक मिट्टी व खपरैल से बना घर अचानक ढह गया. उस दौरान परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर गहरी नींद में सोये हुए थे. घर ढहने के बाद मलबे के अंदर परिवार के 6 लोग दब गये जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी.

जिन तीन लोगों की हादसे में मौत हुई है उनमें सास, बहू व परिवार की एक बच्ची शामिल हैं. जबकि तीन बच्चे जख्मी हालत में पाए गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान कैलाश राय की पत्नी सोनीया देवी (32) व पुत्री स्नेहा कुमारी(6) और उमेश राय की पत्नी रामसखी देवी (68) के रूप में की गई है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लिया. सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट में किये गये दावे के अनुसार, प्रशासन ने इस हादसे का शिकार हुए परिवारजनों को आपदा विभाग के तहत तत्काल 60 हजार रूपये प्रदान किये हैं.

 

#house made

Source : Agency

पाठको की राय