Thursday, October 22nd, 2026

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक करते समय रोडवेज बस और ऑटो में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत

उन्नाव
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर तेज रफ्तार रोडवेज बस और ऑटो में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।

ओवरटेक करते हुए हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग पर गंजमुरादाबाद कस्बे के मरी कंपनी मोड़ पर हरदोई से कानपुर जा रही रोडवेज बस और मल्लावां जा रहे ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।हादसे के वक्त ऑटो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था और मोड़ की वजह से सामने से आ रही बस को देख नहीं पाया। तेज टक्कर लगने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में हुई इन लोगों की मौत
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस हादसे में हरदोई के मल्लावां थाना के गंजजलालाबाद निवासी सुनील (35), मल्लावां निवासी लक्ष्मण (35) और बांगरमऊ के पम्पापुर गांव निवासी श्रीकष्ण (40) की मौत हो गई। जबकि, बल्लापुर निवासी ऑटो चालक रामचंद्र (62), बांगरमऊ कस्बा के मुन्नू मियां तलैया निवासी बबलू (35) और बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के जोगीकोट निवासी रामसनेही (60),  गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार चालक की तलाश करने में जुटी हुई है।  

 

#Major road accident in Unnao

Source : Agency

पाठको की राय