Thursday, October 22nd, 2026

चांग्शा शहर में भीषण सड़क हादसा, वाहन ने पैदल चल रहे यात्रियों को कुचला, आठ लोगों की मौत

बीजिंग
मध्य चीन के हुनान प्रांत की राजधानी चांग्शा शहर में शनिवार तड़के एक वाहन के पैदल यात्रियों से टकराने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। नगरपालिका सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो ने एजेंसी को बताया। रिपोर्ट के अनुसार, लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घायलों में से दो की हालत गंभीर है, जबकि तीन को मामूली चोटें आई हैं।

संदिग्ध से पूछताछ जारी
संदिग्ध की पहचान सु के रूप में की गई है, जिसकी उम्र 55 वर्ष है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

 

#Eight people died

Source : Agency

पाठको की राय