Sunday, October 25th, 2026

जल चढ़ाने दूसरे सोमवार को उमड़ी शिवभक्तों की टोली

रायपुर
सावन के दूसरे सोमवार को भी शिव भक्तों की टोली मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए सुबह से ही उमड़ पड़े। कई जगहों पर कांवडि?ों के लिए रुकने की व्यवस्था की गई थी जहां पर उन्हें पानी, फल खाने के लिए दिया जा रहा था। जल चढ़ाने के लिए सबसे अधिक भीड़ हटकेश्वर महादेव घाट में देखी गई जहां अलसुबह से ही शिव भक्त अपनी पारी का इंतजार करने लाइन लगे नजर आए। वहीं दूसरी ओर भाठागांव के श्रीदूधाधारी अंतरराज्यीय बस अड्डा के सामने स्थित श्री नीलकंठेश्वर महादेव की 15 फीट ऊंची प्रतिमा में भी जल चढ़ाने भक्तों की लंबी कतार सुबह से लगी गई थी। इसके अलावा सभी शिव मंदिरों में शिव के भक्त जल चढ़ाते हुए नजर आए।

 

#offer water

Source : Agency

पाठको की राय