Saturday, October 31st, 2026

CES 2023 में एक शानदार 55 इंच वायरलेस टीवी

 

नई दिल्ली

CES 2023 में कई शानदार डिवाइस को पेश किया जा रहा है। बता दें कि CES 2023 एक सालाना आयोजित होने वाला इलेक्ट्रॉनिक इवेंट है। इसमें अपकमिंग प्रोडक्ट की झलक दिखाई जाती है। ऐसी ही एक स्मार्ट टीवी को पेश किया गया है, जो 55 इंच स्क्रीन साइज में आती है। यह एक वायरलेस स्मार्ट टीवी है। जो बिना बिजली के बिल के चलती है। एंड्रॉइड पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक यह एक बैटरी पॉवर्ड स्मार्ट टीवी है, जिसमें 30 दिनों की बैटरी लाइफ मिलती है। यह स्मार्ट टीवी खासतौर पर उन इलाकों में काफी मददगार साबित हो सकती है, जहां बिजली समय पर नहीं आती है। या फिर बिजली मौजूद नहीं है।


क्या है खास

  •     बिना बिजली चलने वाली यह स्मार्ट टीवी 55 इंच 4K स्क्रीन रेजॉल्यूशन को सपोर्ट करती है। इसमें हॉट स्वैपेबल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। बैटरी स्मार्ट टीवी के पिछले हिस्से में लैपटॉप की तरह फिट होती है। ऐसे में जब बैटरी डिस्चार्ज हो जाएं, तो उसे दोबारा चार्ज के लिए निकाला जा सकता है।
  •     स्मार्ट टीवी एक्टिव लूप वैक्यूम सिस्टम के साथ आती है। इससे टीवी का सरफेस काफी पतला होता है। ऐसे में टीवी को वॉल माउंट के दौरान कोई दिक्कत नहीं होती है।
  •     इस स्मार्ट टीवी में कोई कनेक्टर नहीं दिया गया है। लेकिन इसमें एक रेक्टेबल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी मदद से आप जेस्चर कंट्रोल से टीवी चला सकते हैं। इसके लिए किसी रिमोट की भी जरूरत नहीं होती है। इसे टच कंट्रोल और वाइस इनपुट से चलाया जा सकता है। कंपनी ऐप रिमोट कंट्रोल ऑफर करती है।
  •     इस टीवी को घर में मौजूद बाकी टीवी से बिना तार कनेक्ट किया जा सकेगा। इस टीवी की खासियत है कि ऐसी चार टीवी को कनेक्ट करके 220 इंच की स्मार्ट टीवी बनाया जा सकेगा।

लॉन्चिंग और कीमत इसकी कीमत 2,48,319 रुपये है, जिसकी बिक्री साल 2023 में शुरू होने की उम्मीद है। इसकी लॉन्चिंग कब होगी फिलहाल इसकी कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

 

Source : Agency

पाठको की राय