Wednesday, October 21st, 2026

हरियाणा में अपने खुद के पक्के मकान का सपना देख रहे गरीब परिवारों के लिए एक अच्छी खबर, जल्द मिलेगा अपना घर

हरियाणा
हरियाणा में अपने खुद के पक्के मकान का सपना देख रहे गरीब परिवारों के लिए एक अच्छी खबर आई है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वर्ष 2024-25 के लिए नया लक्ष्य सामने आया है। फरीदाबाद सिटी घर घर कॉलोनी इस बार पिछले साल से 10 गुना ज्यादा लक्ष्य रखा गया है।

पिछले साल जहां इस योजना के तहत 7,746 पात्र लोगों ने घर बनाए थे, वहीं इस साल 69,325 लोगों को पक्के मकान की सौगात मिलेगी। सर्वे के बाद मिलेगा लाभ इस योजना के तहत पक्का मकान बनाने पर एक लाख 38 हजार रुपये का लाभ दिया जाता है। यह राशि सरकार तीन किस्तों में देती है।
 
उन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा, जो पात्र थे, लेकिन अब मकान बना चुके हैं। योजना का लाभ देने के लिए जल्द ही टीमें गांव-गांव जाकर सर्वे करेंगी। महत्वपूर्ण नियम आयकर न चुकाता हो और उसकी मासिक आय 15 हजार रुपये से ज्यादा न हो। उपजाऊ भूमि 2 एकड़ से अधिक और बंजर भूमि 5 एकड़ से अधिक नहीं होनी चाहिए। परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए। परिवार के किसी भी सदस्य के नाम पर कोई फर्म पंजीकृत नहीं होनी चाहिए। घर में कोई भी कृषि उपकरण जैसे ट्रैक्टर और अन्य वाहन नहीं होना चाहिए। कोई भी तीन और चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2017-18 में पोर्टल खोला गया था। विभाग के अनुसार वर्ष 2017-18 के बाद आज तक भी पोर्टल दोबारा नहीं खोला गया है। उस समय पोर्टल पर आवेदन करने वालों को ही पात्र माना गया है और हर जिले में लक्ष्य दिया गया है।

 

 

#Haryana government will give permanent houses

Source : Agency

पाठको की राय