Tuesday, October 20th, 2026

शह और मात का खेल: शतरंज के मैच में विश्वनाथन आनंद को टक्कर देंगे आमिर खान


आमिर खान और विश्वनाथन आनंद एक बार फिर शतरंज की बिसात पर आमने सामने होंगे। दरअसल कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए चेस इंडिया यह मैच आॅर्गनाइज कर रहा है। आमिर के अलावा सिंगर अरिजीत सिंह और प्रोड्यूसर साजिद नाडियादवाल भी आनदं के साथ चैरिटी मैच खेलेंगे। चेस डॉट कॉम इंडिया, आॅल इंडिया चेस फेडरेशन, अक्षय पात्र मिलकर ये इवेंट कर रहे हैं। चेस डॉट कॉम इंडिया ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है- जिस पल का आपको इंतजार था वो घड़ी आ गई है। आमिर खान, वर्ल्ड चैंपियन रह चुके विशी आनंद के खिलाफ एक चैरिटी मैच खेलेंगे। इसे सफल बनाने के लिए दिल खोलकर मदद कीजिए। यह मैच 13 जून को शाम 5 बजे से होगा। जिसे यू-ट्यूब पर टेलीकास्ट किया जाएगा।

2 साल पहले भी खेला था मैच
यह पहला मौका नहीं है जब आमिर और आनंद आमने-सामने होंगे। इससे पहले भी वे 2019 में एक मैच खेल चुके हैं। आनंद ने आमिर की तारीफ में कहा था कि उनकी बायोपिक के लिए आमिर खान परफैक्ट होंगे। उन्होंने कहा था कि आमिर शतरंज खेलते हैं और समझते हैं। वे अद्भुत एक्टर हैं। मैं सिर्फ उम्मीद कर सकता हूं कि वे इसमें इंटरेस्ट लेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय