Tuesday, October 20th, 2026

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के द्वारा जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों का भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकाला

अनूपपुर
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के परिप्रेक्ष्य में आज दिनांक 01.07.2022 को द्वितीय चरण जनपद क्षेत्र जैतहरी जिला अनूपपुर के मतदान के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन श्री डी.सी.सागर के द्वारा जिले के संवेदनशील मतदान केंद्रों  कोडा, मेडियारास, धनगांव, पिपरिया का भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकाला गया। मतदान केंद्रों का भ्रमण कर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। वहां सुरक्षाबलों की उपस्थित के बारे में जानकारी ली गई व विशेष पुलिस अधिकारी से चर्चा की गई। एडीजी शहडोल जोन द्वारा निर्देशित किया गया कि जो मतदाता है पंक्ति बंद होकर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करें। 100 मीटर के दायरे का पालन सुनिश्चित करें। सेक्टर एवं जोनल पुलिस मोबाइल को सतत भ्रमण करने हेतु निर्देशित किया गया।

भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल श्री डी.सी.सागर के साथ पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर, थाना प्रभारी जैतहरी निरीक्षक के.के.त्रिपाठी, थाना प्रभारी कोतवाली अनूपपुर निरीक्षक अमर वर्मा, थाना प्रभारी चचाई बी.एन. प्रजापति, सेक्टर एवं जोनल पुलिस मोबाइल के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय