हरदा जिले के छिपावन थाना क्षेत्र में पांच वर्ष की एक मासूम बालिका से दुष्कर्म, मेहमान बनकर आया था आरोपी
हरदा
मध्यप्रदेश के हरदा जिले के छिपावन थाना क्षेत्र में पांच वर्ष की एक मासूम बालिका से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। नदी किनारे बदहाल हालत में मिली बच्ची को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के छिपावन थाना क्षेत्र में आरोपी युवक मासूम बालिका को कुरकुरे दिलाने के बहाने बहलाया फुसला कर कल शाम पास के नदी किनारे ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने बताया किसी राहगीर ने शाम को मासूम बच्ची को नदी के किनारे बदहाल हालत में देखा। उसने परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन पुलिस को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली लेकर पहुंचे। जहां बच्ची के मेडिकल टेस्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
घटना से नाराज परिजनों और गांववालों ने सरकारी अस्पताल सिराली का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए छीपाबड़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी खंडवा जिले का रहने वाला है। वह कुछ दिन पहले ही दुष्कर्म के एक मामले में जेल से छूटकर आया है।
#old innocent girl was raped in Chhipavan police station area

पाठको की राय