Sunday, October 25th, 2026

शिवनाथ में गिरी कार से एक शव बरामद,युवक रायपुर का निशांत भंसाली

दुर्ग
दुर्ग में पुलगांव के पुराने पुल से उफनती शिवनाथ नदी में गिरी कार तीसरे दिन नदी के अंदर मिली। रेस्क्यू टीम महाजाल डालकर कार तक पहुंची थी। अब उसे क्रेन के जरिए बाहर निकाला गया है। अब तक एक शव को कार के अंदर से बरामद किया गया है। शव रायपुर में रहने वाले निशांत भंसाली नामक युवक का बताया जा रहा है। वह पचपेड़ी नाका इलाके का रहने वाला था। गाड़ी भी रायपुर की ही बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू आॅपरेशन जारी है।

रविवार को घटना के समय यहां मौजूद एक व्यक्ति ने बताया था कि एक कार को उसने नदी में गिरते देखा था। उसमें 4-5 लोग भी सवार थे। रविवार के बाद से ही सभी की तलाश की जा रही थी। पिछले 3 दिनों से कार को तलाशा जा रहा था। मगर कुछ पता नहीं चल पा रहा था। अब बुधवार को दोपहर को कार मिली है। जिस शख्स का शव मिला है, उसके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। मरने वाले युवक का नाम निशांत भंसाली(32) है, निशांत रायपुर के पचपेड़ीनाका इलाके का रहने वाला है। शुरूआत जांच में पता चला है कि निशांत मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। घटना के समय शख्स के बताए अनुसार और भी लोगों की तलाश जारी है।

इससे पहले कार में कितने लोग सवार थे? कार नदी में गिरते हुए किसी ने देखा? कार कौन सी थी? बैरिकेड्स खोलकर क्या कार नदी में खुदकुशी करने के उद्देश्य से गिराई गई? इन सभी सवालों का जवाब कोई भी नहीं दे पा रहा था। घटना को हुए 72 घंटे बीत गए थे। रायपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिलकर तीसरे दिन भी अपनी तलाश जारी रखे हुए थे।एसडीआरएफ के प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि जिस व्यक्ति ने कार को नदी में बहते देखा है उसके दावे के आधार पर वह लोग नदी में तलाश कर रहे थे।

 

#Raipur

Source : Agency

पाठको की राय