Tuesday, October 20th, 2026

एक अपराधी जिला बदर

धार
जिला दण्डाधिकारी डॉ. पंकज जैन ने विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर जिले के मांगीलाल उर्फ गुड्डु पिता चन्दरसिंह निवासी ग्राम खरगोन थाना बाग को एक माह की अवधि के लिए जिला बदर किया है। जिला दण्डाधिकारी डॉ. जैन ने उक्त अपराधी को आदेश दिए है कि वे आदेश प्राप्त होने के दिनांक से 24 घण्टे के अन्दर धार जिले की राजस्व सीमा व इस जिले की समीपवर्ती जिले इन्दौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, बड़वानी, खरगोन एवं अलिराजपुर की राजस्व सीमाओं से एक माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जिला दण्डाधिकारी धार के न्यायालय की लिखित अनुमति के बिना वह उक्त क्षेत्रों में प्रवेश नहीं करेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय