Sunday, October 25th, 2026

पत्रकारिता विवि को विधायक सत्यनारायण शर्मा की ओर से ऐतिहासिक महत्व की पुस्तकों का संग्रहण भेंट

रायपुर
रायपुर ग्रामीण के विधायक एवं पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के पितामह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पद्मभूषण पंडित झाबरमल शर्मा द्वारा लिखित एवं उनके जीवन पर आधारित पुस्तकों के साथ ऐतिहासिक महत्व की पुस्तकों का संग्रहण बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति बलदेव भाई शर्मा को सत्यनारायण शर्मा की ओर से उनके प्रतिनिधि डॉ सुरेश शुक्ला ने सौंपा। इन पुस्तकों की संख्या 141 है। कुलपति शर्मा ने इस नेक कार्य के लिए सत्यनारायण शर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पत्रकारिता के छात्रों के लिए इन पुस्तकों का उपयोग काफी लाभकारी होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता विवि के प्रोफेसर डा. नरेन्द्र त्रिपाठी, डा. राजेन्द्र मोहंती, श्रीमती निति ताम्रकार, श्रीमती नैना तिवारी एवं वरिष्ठ पत्रकार विरेन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे।

 

#University

Source : Agency

पाठको की राय