Thursday, October 22nd, 2026

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिरी, दो की मौत एक घायल

जम्मू
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शनिवार को एक कार फिसलकर चिनाब नदी में गिर गई। इस हादसे में एक लड़की समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

गरसू गांव के पास नदी में गिरी कार
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब 1:45 बजे गरसू गांव के पास हुई, जब तीनों किश्तवाड़ जिले के द्राबशाला गांव जा रहे थे। कार के 200 फीट नीचे लुढ़कने और नदी में गिरने के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया।
 
दो लोगों की मौत, एक की हालात गंभीर
मिली जानकारी के मुताबिक मरान हुसैन (35) और सुमैया (17) मौके पर ही मृत पाए गए, जबकि इकरा बानो (16) को गंभीर हालत में बचा लिया गया और बाद में अस्पताल ले जाया गया।

 

#Tragic accident in Doda

Source : Agency

पाठको की राय