Thursday, October 22nd, 2026

हरदा में सुकमा नदी पर बनेगा ढाई करोड़ रुपये का पुल - मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि हरदा जिले की सुकमा नदी पर पुल और पहुँच मार्ग जल्द ही निर्मित होगा। उन्होंने कहा है कि हरदा जिले के ग्राम आदमपुर एवं ग्राम जुगरिया के मध्य गुल्लासा-हंडिया मार्ग सुकमा नदी पर 2 करोड़ 65 लाख से अधिक राशि का पहुँच मार्ग सहित पुल निर्मित होगा। पहुँच मार्ग और पुल बन जाने से सुकमा नदी के आसपास के क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली असुविधा से निजात मिल सकेगी। पटेल ने बताया है कि उक्त कार्य के लिये लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। उन्होंने इसके लिये लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का आभार व्यक्त किया है।

 

#A bridge worth 2.5 crore

Source : Agency

पाठको की राय