Sunday, October 25th, 2026

बिहार-पटना राजद कार्यालय में 77 पाउंड का कटेगा केक, लालू ने परिवार संग मनाया जन्मदिन

पटना.

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आज 77वां जन्मदिन है। परिवार संग उन्होंने आधी रात को अपना जन्मदिन मनाया। सोमवार मध्य रात्रि पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजप्रताप और तेजस्वी यादव, रोहिणी आचार्य के साथ लालू प्रसाद ने केक काटा। आज अब राजद कार्यालय में भी लालू के बर्थडे पर केक काटा जाएगा। उनके समर्थकों ने 77 पाउंड के केक का आर्डर दिया है। प्रदेश कार्यालय में इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

पार्टी की ओर सभी जिला एवं प्रखंड अध्यक्षकों को रहने का निर्देश दिया गया है। जन्मदिन की बधाई देते हुए रोहिणी आचार्य ने लिखा कि आप जैसे विराट व्यक्तित्व की बेटी होना मेरा सौभाग्य है,बचपन से ही आपने मुझे जीवन को जीने, इंसानियत, प्यार, त्याग और मेहनत का सच्चा मतलब सिखाया है। मैं आपकी गोद में खेली,आपकी उंगली पकड़ कर चलना सीखा,यही मेरे हिस्से का दैवीय आशीर्वाद है। आपको जन्मदिन की ढेरों  शुभकामनाएं।

पटना की सड़कों पर राजद समर्थकों ने किया डांस
इधर, लालू प्रसाद की जन्मदिन की खुशी में राजद समर्थकों ने पटना की सड़कों पर जमकर डांस किया। राजद कार्यालय के बाहर भी कई समर्थक डांस करते नजर आए। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन है। लालू ने गरीबों और पिछड़ों को पहचान दिलाई। वह हमेशा स्वस्थ्य रहें, हमारी यही कामना है।

 

#Bihar-Patna#Lalu yadav#77s birthday

Source : Agency

पाठको की राय