Tuesday, October 20th, 2026

15 साल की लड़की का 20 साल के लड़के ने किया रेप, सरपंच का भरोसा- शादी करा देंगे; नहीं किया, तो अब केस

बेतिया/पटना.

बेतिया में 15 साल की लड़की के साथ रेप हुआ है। मामला पंचायत में भी पहुंचा। गुत्थी सुलझाने के लिए कई बार पंचायती की गई। लेकिन, जब बात नहीं बनी तो पीड़िता की मां ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करा दी है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता की मां ने बैरिया पुलिस को 10 जनवरी को मेरी बेटी अपने घर के पीछे शौच करने गई हुई थी।

इसी दौरान सुनसान जगह देख गांव के ही निहाल आलम (20) ने मेरी बेटी के साथ जबरदस्ती गलत करने लगा। मेरी बेटी बहुत चीखी चिल्लाई लेकिन घर के बगल में डीजे बजाने के कारण हम लोग अपनी बेटी की चिखने चिल्लाने की आवाज नहीं सुन पाए। तकरीबन एक घंटे बाद मेरी बेटी रोती बिलखती घर को आई, और जब उससे पूछा जा रहा था कि तुम क्यों रही रो रही हो तो वह कुछ भी बताना मुनासिब नहीं समझ रही थी। काफी पूछने और समझाने के बाद वह आपबीती सुनाई।

सरपंच ने यह बात कही
पीड़िता लकड़ी की मां ने बताया कि मामले को लेकर मैं पंचायत के सरपंच के पास गई थी। सरपंच ने कहा कि तुम्हारी बेटी से निहाल की शादी कराई जाएगी। लेकिन, उसके घर वाले शादी करने से इनकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं तरह तरह की धमकी दे रहे हैं। इधर, बैरिया थानाध्यक्ष प्रणव कुमार ने बताया कि पीड़िता के मां के शिकायत पर मुख्य आरोपी नेहाल के साथ-साथ उसके माता-पिता व भाई के उपर प्राथमिक की दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिक की दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

#raped 15 year girl#Sarpanch assured marriage

Source : Agency

पाठको की राय