Wednesday, October 21st, 2026

चेन्नई में 15 साल की घरेलू नौकरानी को बुरी तरह प्रताड़ित करने और उसकी हत्या की, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

चेन्नई
चेन्नई में 15 साल की घरेलू नौकरानी को बुरी तरह प्रताड़ित करने और उसकी हत्या का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पति-पत्नी हैं। साथ ही, 4 अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, मेहता नगर के एक फ्लैट में नाबालिग लड़की ने दम तोड़ा। मौत से पहले उसे कड़ी यातना दी गई थी। पीड़िता को गर्म लोहे और सिगरेट से जलाया भी गया था।

आरोपी जोड़े की पहचान मोहम्मद निशाद और नासिया के रूप में हुई है। उन्होंने अपनी घरेलू नौकरानी की हत्या करने के बाद उसका शव शौचालय में छोड़ दिया था। इसके बाद वे निशाद की बहन के घर भाग गए। सूत्रों का कहना है कि उनके वकील ने पुलिस को मौत की जानकारी दी। पीड़िता की मां तंजावुर जिले की रहने वाली हैं, जो विधवा हैं। पुलिस लड़की की मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार
अधिकारियों ने कहा कि किलपौक मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। फिलहाल, रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। वहीं, आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के एक गांव में 4 साल की बच्ची के साथ उसके ही रिश्तेदार के बलात्कार करने के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर संज्ञान लेते हुए चेतावनी दी कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

तिरुपति जिले के पुलिस अधीक्षक एल सुब्बारायडू के अनुसार, बच्ची का 24 वर्षीय मामा नागराजू शुक्रवार शाम को उसे कुछ खिलाने का लालच देकर एएम पुरम गांव में सुनसान जगह पर ले गया। उसने वहां बच्ची के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया, ‘नागराजू बच्ची के घर के पास ही रहता है और रोज उसके साथ खेलता था। शुक्रवार शाम को वह उसे एक दुकान पर ले गया और वहां से खाने-पीने का कुछ सामान खरीदा। इसके बाद वह बच्ची को उसके घर से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उसने बच्ची का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या कर दी।’

 

#Chennai minor maid burnt with hot iron and cigarette

Source : Agency

पाठको की राय