Tuesday, October 20th, 2026

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में क्रिकेट खेल रहा था 15 साल का किशोर, अचानक बिगड़ी तबीयत और हो गई मौत

आगर मालवा
मध्य प्रदेश के आगर मालवा में क्रिकेट खेलते समय 15 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने आगे बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में क्रिकेट खेलते समय एक 15 साल का लड़का बेहोश हो गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर सुसनेर में सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुई। बताया जा रहा है, बालक माखन सिंह क्रिकेट खेलते समय बेहोश हो गया।

मृतक का किया जाएगा पोस्टमार्टम
सुसनेर पुलिस थाना प्रभारी केशर राजपूत ने बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम किया जाएगा और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

 

 

#boy dies while playing cricket

Source : Agency

पाठको की राय