साइलेंट किलर सबमरीन आईएनएस करंज नौसेना में शामिल, अब छूटेंगे चीन और पाकिस्तान के पसीने
नई दिल्ली
आज स्कोर्पिन क्लास सबमरीन आईएनएस करंज (INS Karanj) नौसेने के बेड़े में शामिल हो गई है। यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित हुआ। बता दें कि इससे देश की समुद्री ताकत कई गुना बढ़ जाएगी। ऐसे में देश की सुरक्षा के लिहाज से बुधवार का दिन बहुत अहम माना जा रहा है। एक ओर जहां चीन और चीन की मदद से पाकिस्तान अपनी समुद्री ताकत बढ़ाने में जुटे हुए हैं वहीं भारत का आईएनएस करंज इन देशों के लिए सिरदर्द से कम नहीं।
गौरतलब है कि आईएनएस करंज बिना किसी आहट के दुश्मन खेमे में पहुंचकर ताबह करने की क्षमता रखती है। इसलिए इसको साइलेंट किलर कहा जा रहा है। मिसाइल और टॉरपीडो से लैस यह सबमरीन करीब 70 मीटर लंबी, 12 मीटर ऊंची और 1565 टन वजनी है।
इसके अलावा आईएनएस करंज समुद्र में माइन्स बिछाने में सक्षम है। करीब 350 मीटर गहरे समुद्र में इसको तैनात किया जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है रडार की पकड़ में न आत हुए जमीन पर हमला कर सकता है। साथ ही इसमें ऑक्सीजन बनाने की क्षमता है, जिससे यह लंबे समय तक पानी में रह सकती है। बता दें कि इससे पहले स्कोर्पिन क्लास की पहली दो पनडुब्बीयां, आईएनएस कलवरी और आईएनएस खंडेरी नौसेना के जंगी बेड़े में शामिल हो चुकी हैं।

पाठको की राय