Thursday, October 22nd, 2026

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ: नई भूमिका में पदाधिकारियों ने शुरू किया काम

भोपाल
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की मध्यभारत प्रांत की 90 प्रतिशत शाखाएं कोरोना के बाद भी सक्रिय हैं। इन शाखाओं के जरिये अब संघ विद्यार्थियों और अन्य वर्गों के लिए संचालित सेवा कार्यों को और गति देने का काम करेगा। संघ की बेंगलुरू में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद मध्यभारत क्षेत्र के जिन पदाधिकारियों के कामों में बदलाव हुआ है, वे अब नई जिम्मेदारी में जुट गए हैं।  

मध्यभारत प्रांत के संघ चालक अशोक पांडेय बेंगलुरू में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के बाद आज मध्यभारत से जुड़े फैसलों की जानकारी देने वाले हैं। इसमें राम मंदिर, सेवा प्रकल्प के कामों पर फोकस कर जानकारी दी जाएगी। संघ के आगामी वित्त वर्ष की प्लानिंग के बारे में भी जानकारी दी जाएगी जिसमें धर्मांतरण और वनवासी आदिवासियों के हितों का संरक्षण का मुद्दा भी शामिल होगा।

बेंगुलुरू में हुई बैठक के बाद मध्य भारत प्रांत के जिन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी बदली है, उसके बाद अब अशोक अग्रवाल मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के क्षेत्र कार्यवाह की भूमिका में रहेंगे। इसके अलावा स्वप्निल कुलकर्णी को प्रांत प्रचारक, विमल गुप्ता को प्रांत सह प्रचारक और अशोक पोरवाल को क्षेत्र सह प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

#राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

Source : Agency

पाठको की राय