Saturday, October 24th, 2026

MP mission 2023: नफीस योजना से मिनटों में अपराधी की जानकारी, बेसिक पुलिसिंग की दी सलाह

केंद्र सरकार पूरे देश की पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने जा रही है. MP mission 2023 मध्यप्रदेश सहित पूरे देश की पुलिस एक तरह के वायरलेस सिस्टम, एनालिसिस सिस्टम, CCTV और Information of Exchange से जुड़ने जा रही है. इसके लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने खाका तैयार कर लिया है. वहीं केन्द्र सरकार नफीस योजना भी लेकर आ रही है. अपराध के बाद फिंगर प्रिंट की मदद से पुलिस पता लगा सकेगी कि आपराधी कौन है. इसकी जानकारी भोपाल आए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दी.

भोपाल
MP mission 2023: केन्द्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में 48 वीं भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए Home Minister Amit Shah in Bhopal | MP केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलिस को नसीहत देते हुए कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए पुराने तरीकों को फिर आबाद करना होगा. गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केन्द्र सरकार जल्द ही नफीस योजना लेकर आ रही है. इसके तहत थाना स्तर पर CCTNS के माध्यम से Finger Print का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा.

अपराध होने पर पुलिस को मौके से मिले फिंगर प्रिंट को इस पर सर्च करना होगा और यदि किसी पुराने अपराधी में इसकी भूमिका मिली तो डेढ़ मिनिट में उसका रिकॉर्ड मिल जाएगा. हालांकि इसके लिए थाना स्तर पर पुलिस को फिंगर प्रिंट लेने का काम करना होगा.

वाहन चोरी रोकने की योजना
गृह मंत्री ने कहा कि Police Technical Mission का खाका तैयार कर लिया गया है और जल्द ही सभी राज्यों के DGP को सुझाव के लिए इसे भेजा जाएगा. इसमें थाना स्तर तक वायरलेस सिस्टम, एनालिसिस सिस्टम, CCTV, डाटा का अधिकार उपलब्ध कराया जाएगा. इससे पुलिस का बड़ा फायदा होगा. उन्होंने कहा कि व्हीकल NOC System को जनता तक ले जाएं.

सीसीटीएनएस (CCTNS) ने अलग-अलग 9 सेवाएं शुरू की हैं, इन्हें जनता तक ले जाएं.इसमें एक सेवा व्हीकल एनओसी की है. पुरानी गाड़ी खरीदते वक्त इसमें गाड़ी का नंबर डालते ही पता चल जाएगा कि कहीं यह चोरी की तो नहीं है. इस सिस्टम की मदद से देशभर में चोरी की 9 हजार गाड़ियां पकड़ी गई हैं.

बेसिक पुलिसिंग को फिर से प्रैक्टिस में लाएं
गृह मंत्री ने कहा कि अब अपराध का तरीका तेजी से बदल रहा है. सायबर क्राइम, हथियारों-नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अपराधों से निपटने के लिए सभी राज्यों की पुलिसिंग को सामंजस्य के साथ कदम उठाने होंगे. पुलिस को आधुनिक और नई तकनीक से लैस होना होगा.

गृह मंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि लॉ एंड आर्डर के लिए बीट व्यवस्था जैसी बेसिक पुलिसिंग को फिर से प्रैक्टिस में लाना होगा. लोकल इंटेलीजेंस को पुनर्जीवित करना होगा. गृह मंत्री ने कहा कि राज्यों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे तो लगा दिए, लेकिन उन्हें पुलिस मुख्यालय के कमांड सेंटर्स से ही नहीं जोड़ा गया. इस तरह से पूरा पैसा ही बर्बाद गया. गृह मंत्री ने कहा कि सभी राज्यों के डीजीपी 10 साल की पुलिसिंग की समीक्षा कर रणनीति बनाएं.

शाह के भाषण की प्रमुख बातें

  • आज एक ही बार में 827 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों को परिवर्तन किया है। ये आपके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन लाने का फैसला है। राज्य में हमारा भी हिस्सा है, इस अधिकार के साथ आज यहां से जा रहे हैं।
  • मध्यप्रदेश में 21% अनुसूचित जनजाति की आबादी रहती है। जब तक जनजाती भाइयों-बहनों का कल्याण नहीं होता, प्रदेश का कल्याण नहीं होता।
  • पहली बार देश में कोई राज्य सरकार जंगलों का मालिक जनजाति भाइयों को बनाने का काम कर रही है। पहली बार जंगल से जो भी कमाई होती है। इसका 20% हिस्सा वन समिति के हाथ में सौंपकर आपको इसका सीधा मालिक बनाने का काम किया है।
  • दस साल में सकल घरेलू उत्पाद में 200% की वृद्धि मध्यप्रदेश ने की है। ये रुकने वाले कार्य नहीं है। जितने भी कार्य जनजाति भाइयों के लिए हमने घोषित किए हैं, वे सभी पूरे होंगे।
  • 2022 के अंत के पहले अपना घर देने का संकल्प मोदी जी ने किया, हर घर में बिजली पहुंचाने, शौचालय बनाने का काम समाप्त हो गया है। हर घर में जल, नल से पहुंचाने का प्रयोग शुरू हो गया है, जो 2024 तक पूरा हो जाएगा।

CM के भाषण की प्रमुख बातें

  • तेंदूपत्ते का बोनस बांटने का काम शुरू किया है। आज 125 करोड़ रुपए 22 लाख तेंदूपत्ता तोड़ने वाले गरीबों के खाते में जाना प्रारंभ होगा, लाभांश आपको होगा।
  • ये अभी तक नहीं होता था, वन ग्राम में रहने वाले किसान भाइयों अब प्राकृतिक आपदा होने पर आपको पर्याप्त मुआवजा देने का अधिकार होगा।
  • अब वन ग्राम राजस्व ग्राम बन जाने से आपके पास जो जमीन है उसके खाते बनेंगे, किस्तबंदी होगी, खसरा-नक्शा आपको प्राप्त होंगे, नामांतरण, बंटवारा होगा।
  • जंगल बदलने की प्रक्रिया ग्राम सभा करेगी, मप्र ने अपने वनवासी भाई-बहनों को जंगल सौंपने का काम किया है। वन विभाग केवल सहयोग करने का काम करेगा।
  • पेसा एक्ट क्रमश: मप्र में लागू किया जाएगा, मप्र में यह प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ये जमीन और जंगल आपके हैं, सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार एक क्रांतिकारी कदम है। जंगल से जो लकड़ी निकलेगी, उसकी आय आप ही प्राप्त करोगे।

भोपाल में 8 घंटे रहेंगे शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शुक्रवार सुबह 10.30 बजे विशेष विमान से राजाभोज एयरपोर्ट (स्टेट हैंगर) पर विशेष विमान से उतरे। स्टेट हैंगर पर CM शिवराज सिंह चौहान, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर और दूसरे कैबिनेट मंत्रियों ने शाह का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी शाह के साथ आए।

अमित शाह शुक्रवार को 8 घंटे भोपाल में बिताएंगे। जंबूरी के बाद वह शाम 4.45 बजे लिंक रोड नंबर दो से भाजपा कार्यालय तक दो किमी लंबा रोड शो करेंगे। इन कार्यक्रमों को आगामी विधानसभा चुनाव-2023 से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश की 2 करोड़ आबादी आदिवासी है। 230 विधानसभा सीटों में से 87 पर आदिवासी वोटर अपना प्रभाव रखते हैं। चुनाव मोड में आई BJP इनके बीच अपनी जमावट मजबूत करने में जुटी है।

भोपाल में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम शिकरत की। सेंट्रल अकादमी फॉर पुलिस ट्रेनिंग (CAPT) में हुए आयोजन में शाह ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में भोपाल में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अंग्रेजों की डंडा मार पुलिस नहीं चलेगी, नॉलेज, सबूत और तर्कपूर्ण पुलिसिंग जरूरी है।

 

#MP mission 2023

Source : Agency

पाठको की राय