Monday, October 19th, 2026

गुजिया


सामग्री
आटे के लिए
3 कप मैदा
1/4 कप घी
1 1/2 कप पानी

स्टफिंग के लिए
300 ग्राम खोया
1 बड़ा चम्मच पिसी हुई हरी इलायची
1/4 कप सूजी
1 1/2 कप चीनी
2 बड़े चम्मच बारीक कटे बादाम

तलने के लिए
1 1/2 कप घी

विधि
स्टेप- 1

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। उसमें मैदा डालें और 1 चम्मच घी डालकर इसे मोयन दे दें।  अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और एक नरम आटा गूंथ लें और इसे एक घंटे के लिए अलग रख दें।

स्टेप- 2
एक फ्राई पैन लें, फिर उसमें एक-एक करके खोया और सूजी को सुनहरा होने तक भूनें और ठंडा होने के लिए एक तरफ रख दें।

स्टेप- 3
खोये और सूजी के मिश्रण में चीनी, छोटी इलाइची और भीगे हुए बादाम डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिए। इस स्टफिंग को और  स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें कुछ सूखे मेवे और किशमिश डालें। इससे गुझिया रेसिपी में एक अच्छा क्रंच आ जाएगा।

स्टेप- 4
मैदा के आटे से छोटी-छोटी गोल लोइयां बना लीजिए और स्टफिंग भरने के लिए इन लोइयों पूरियों के आकार का बना लीजिए। इसके एक साइड में गुजिया की स्टफिंग भरें और भरने के बाद कोनों से इसे सील कर लें।

स्टेप- 5
एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर घी गर्म करें। गुजिया को चारों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये और इसे एक टिशू पेपर पर निकाल लीजिए। इसे कुछ केसर और पिसे हुए पिस्ते से गार्निश करें। इसे आप थोड़ी सी रबड़ी के साथ भी परोस सकते हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय