Thursday, October 22nd, 2026

पैसों को लेकर फिर हुई चाकूबाजी


रायपुर। राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले दिनों पुलिस कंट्रोल रुप में इतने चाकू जमा हुए थे कि उसके रखने के लिए बैंच कम पड़ गया था। इसके बाद भी चाकूबाजी घटनाएं कम होती नहीं दिख रहा है। ताजा मामले में उधार में दिए पैसे को लेकर युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई हैं।

राजधानी से सटे ग्राम आमनेर अभनपुर निवासी योगेश कुमार कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 मार्च को ग्राम आमनेर में सामान लेने किराना दुकान गया था, तभी रोशन टंडन ने उधार में दिए रुपए के बात पर विवाद करते हुए गाली-गलौच करने लगा। इसके बाद अचानक ही रोशन ने चाकू निकाला और योगेश के पेट में वार कर फरार हो गया। गांवा वालों ने गंभीर हालत में उसे अंबेडकर अस्पताल लेकर आए जहां पर उसका इलाज जारी है। वहीं अभनपुर पुलिस आरोपी रोशन टंडन के खिलाफ धारा 307, 294 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय