Saturday, October 24th, 2026

 98 फीसदी लोगों को अब भी कोरोना संक्रमण का खतरा

 नई दिल्ली 
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में दो फीसदी आबादी प्रभावित हुई है। यानी 98 फीसदी आबादी को अभी भी संक्रमण में आने का खतरा है इसलिए लोगों को सभी सावधानियां बरतनी चाहिए।  स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि अभी तक सामने आए संक्रमण की इतनी अधिक संख्या के बावजूद हम दो फीसदी से कम आबादी तक इसे सीमित रखने में सफल हुए हैं।
  
अग्रवाल ने कहा कि पिछले 15 दिनों में उपचाराधीन मामलों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। तीन मई को सक्रिय रोगी 17.13 फीसदी थे जो अब घटकर 13.3 फीसदी रह गए हैं।  इसी प्रकार स्वस्थ होने वाले लोगों का प्रतिशत भी 81.7 से बढ़कर 85.6 हो गया है। आठ राज्यों में कोविड-19 के एक लाख से अधिक मामले हैं और 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से अधिक है। यह आंकड़ा लगातार घट रहा है। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के मामलों में कमी आई है और संक्रमण दर भी कम हुई है। जबकि 199 जिलों में कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में पिछले दो हफ्ते में कमी आई है।
 

 

#कोरोना संक्रमण

Source : Agency

पाठको की राय