Wednesday, October 21st, 2026

97 हजार आंगनबाड़ियां 15 से फिर शुरू, 65 के ऊपर के बुजुर्गों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

भोपाल
कोरोनाकाल में लंबे समय तक बंद रही प्रदेश की प्रदेश में 84 हजार मुख्य आंगनबाड़ी और  तेरह हजार मिनी आंगनबाड़ियां एक बार फिर 15 नवंबर से खुलने जा रही है। कोविड प्रोटोकाल के पालन के साथ शुरु होने वाली इन आंगनबाड़ियों में आइये आंगनबाड़ी कार्यक्रम का आयोजन कर समुदाय के सहयोग से  स्थानीय खाद्य विविधता पर आधारित विशेष ताजा गर्म भोजन तैयार कर बच्चों को परोसा जाएगा। महिला बाल विकास विभाग ने इसके लिए एसओपी  जारी की है।

आंगनबाड़ियों में तीन से छह वर्ष तक की उम्र के बच्चों को लाने के लिए स्थानीय जिला स्तरीय क्राइसेस मैनेजमेंट  और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरुप निर्णय लेने के लिए कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है। सभी जिलों में स्थानीय जनप्रतिनिधि और हितग्राहियों की मौजूदगी में आइये आंगनबाड़ी थीम पर समारोह का आयोजन करते हुए इन्हें शुरू किया जाएगा। यहां स्थानीय खाद्य विविधता वाला गर्म भोजन तैयार कर परोसा जाएगा।  पहले दिन के बाद प्रतिदिन पूर्व की भांति समय-सारणी अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन किया जाएगा।

आंगनबाड़ी के अंदर एवं बाहर आसपास की साफ-सफाई, स्वच्छता एवं कोविड संक्रमण से बचाव की व्यवस्था रहेगी। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सेनेटाईजर, दो गज की दूरी जैसे सुरक्षात्मक उपायों का पालन भी किया जाएगा। 65 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों का आंगनबाड़ी केन्द्र में प्रवेश वर्जित होगा। गर्भवती महिलाओं एवं दस वर्ष से कम आयु के बच्चों हेतु  निर्देशानुसार गतिविधियों की प्राथमिकता के आधार पर कोविड से बचाव की सावधानियों का पालन करना होगा।

 

 

#Anganwadis

Source : Agency

पाठको की राय