Wednesday, October 21st, 2026

958 प्रत्याशी मैदान में, 236 उम्मीदवार करोड़पति; कांग्रेस में सर्वाधिक अमीर

रायपुर.

छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण में 958 प्रत्याशी मैदान में है। इन प्रत्याशियों में 236 करोड़पति है। नामांकन पत्र के साथ दिए शपथपत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के 60, बीजेपी के 57, आम आदमी पार्टी के 19, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के 26, बीएसपी के 15, हमर राज पार्टी के 7, गोडवाना गणतंत्र पार्टी के 4, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के 4 और निर्दलीय 44 करोड़पति प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं।

कांग्रेस के टीएस सिंहदेव 447 करोड़ की संपत्ति के साथ सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। मुंगेली सीट से नेशनल यूथ पार्टी से चुनाव लड़ रहे राजरत्न उइके ने सबसे कम अपनी कुल संपत्ति 500 रुपए बताई है। 499 प्रत्याशियों की योग्यता 5वीं से 12वीं तक है। 405 ने अपनी योग्यता स्नातक और उससे ज्यादा बताई है। चुनाव लड़ रहे 21 प्रत्याशियों ने अपने आपको डिप्लोमाधारी बताया है। 19 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता साक्षर और 6 उम्मीदवारों ने अपनी शैक्षिक योग्यता असाक्षर बताई है।

 

#Most candidates in Congress

Source : Agency

पाठको की राय