Wednesday, October 21st, 2026

92 पर ऑलआउट हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, क्यों दीपिका पादुकोण का 11 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल

 नई दिल्ली 
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे फेज में सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच मैच खेला गया। आरसीबी ने टॉस जीता और कप्तान विराट कोहली ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 19 ओवर में 92 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच के बाद से दीपिका पादुकोण का 11 साल पुराना खूब वायरल हो रहा है। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा था 92 भी कोई स्कोर है? अंतर इतना है कि तब आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स 92 रनों पर ऑलआउट हुआ था और इस बार आरसीबी की टीम इस स्कोर पर ऑलआउट हो गई।

दीपिका उन दिनों आरसीबी का सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में भी जाया करती थीं। दीपिका खुद बेंगलुरु से ही हैं। दीपिका ने ट्विटर पर लिखा था, '92!! क्या ये कोई स्कोर भी है? आरसीबी को आगे जाना है, आप लोगों के साथ हूं लाइव मैच देख रही हूं।'

 

Source : Agency

पाठको की राय