Friday, October 23rd, 2026

92 वषीर्या रजवंती बाई ने टीका लगवाकर लोगों को किया प्रेरित

रायपुर
कोरोना महामारी संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जांजगीर की 92 वर्षीय श्रीमती रजवंती बाई अग्रवाल ने आज कोरोना का पहला टीका लगवाकर लोगों को प्रेरित किया। श्रीमती रजवंती बाई अग्रवाल की वृद्धावस्था को देखते हुए नैला स्थित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा उनके वाहन के समीप ही पहुंचकर उन्हें टीका लगाया। वयोवृद्ध रजवंती बाई द्वारा कोरोना के प्रति सजगता का परिचय देने और टीका लगवाने पर उनकी प्रशंसा हो रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. बंजारे ने कोरोना  संक्रमण से बचाव के लिए 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों से शीघ्र टीकाकरण कराने की अपील की है।

 

Source : Agency

पाठको की राय