Monday, October 19th, 2026

इंदौर की फीनिक्स टाउनशिप में 900 परिवारों को मिलेगा स्थायी बिजली कनेक्शन

इंदौर
भू माफिया रीतेश अजमेरा उर्फ चम्पू के कारण वर्षों से परेशान फीनिक्स टाउनशिप के रहवासियों को बिजली भी अस्थायी मिल रही है। पर अब यह समस्या दूर की जाएगी। अस्थायी बिजली कनेक्शन को अब स्थायी किया जाएगा। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कालोनी की अस्थायी बिजली को स्थायी करने की घोषणा की। कालोनी की रहवासी समिति के अध्यक्ष अश्विनी मिश्रा को बिजली स्थायी करने का औपचारिक पत्र सौंपा गया।

इस घोषणा से यहां रह रहे लगभग 900 परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अनुमति के बाद समिति के सहयोग से रहवासी अपनी बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा कर सकेंगे। वर्षों से भू-माफिया की मनमानी के कारण परेशान इस कालोनी के रहवासियों को अब राहत मिल सकेगी। इस बीच कालोनी के ऐसे भूखंड खरीदार जिन्हें अब तक उनके प्लाट का कब्जा नहीं मिला है और रजिस्ट्री भी नहीं हुई है उनको प्लाट दिलाने के लिए प्रशासन की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर की जा रही है।

 

#इंदौर की फीनिक्स टाउनशिप

Source : Agency

पाठको की राय