Saturday, October 24th, 2026

दो दिन 90 विशेषज्ञ करेंगे रातापानी में तितलियों का सर्वेक्षण

भोपाल
रातापानी वन्यप्राणी अभयारण्य में 10 सितम्बर से 12 सितम्बर दो दिन तक तितली सर्वेक्षण का कार्यक्रम पहली बार वनमंडल औबेदुल्लागंज द्वारा NGO चाईल्ड वॉरियर्स, इंदौर तथा तिन्शा फाउन्डेशन के सहयोग से आयोजित होगा। सर्वेक्षण कार्य में 13 राज्यों से लगभग 90 तितली विशेषज्ञ भाग लेंगे।

तितली सर्वेक्षण का यह है मकसद
रातापानी अभयारण्य में मौजूद विभिन्न प्रजाति की तितलियों की सूची तैयार की जाएगी, जिससे उनके संरक्षण का कार्य प्रभावी ढंग से होगा। आम जनता तितलियों के प्रति जागरूकता पैदा करने तितलियों का पारिस्थितिकीय के तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। विभिन्न पादप प्रजातियों एवं फसलों के परागण कार्य करने के साथ ही तितली की कुछ प्रजातियाँ कीट नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है और स्वस्थ पर्यावरण का प्रतीक भी हैं। इनका संरक्षण केवल वन संवर्धन ही नहीं बल्कि कृषि संवर्धन एवं खाद्य सुरक्षा के लिये भी बहुत उपयोगी साबित होती है।

सर्वे में प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र पश्चिम बंगाल उत्तराखण्ड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, कर्नाटक और उत्तरप्रदेश राज्य के विशेषज्ञ आएंगे।

 

#Ratapani

Source : Agency

पाठको की राय