Sunday, October 25th, 2026

90 भूतपूर्व सैनिकों का बैंक गार्ड के पद पर चयन

रायपुर
छत्तीसगढ़ के 90 भूतपूर्व सैनिकों का भारतीय स्टेट बैंक में स्थाई बैंक गार्ड के पद पर चयन हुआ है। यह चयन संचालनालय सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ की सक्रिय पहल पर सहायक महा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक भोपाल के सहयोग से हुआ है। इसमें चयन के लिए भूतपूर्व सैनिकों द्वारा कड़ी मेहनत कर बैंक की शारीरिक कौशल परीक्षा के लिए निर्धारित शर्तों में सफलता हासिल की गई है। बैंक गार्ड के लिए चयनित सभी भूतपूर्व सैनिकों को संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ और समस्त जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों द्वारा बधाई तथा शुभकामनाएं दी गई है।

 

#भूतपूर्व सैनिक

Source : Agency

पाठको की राय