Saturday, October 24th, 2026

बस्तर फाइटर्स भर्ती में 9 ट्रांसजेंडरों का हुआ चयन

जगदलपुर
बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया में तृतिय लिंग (ट्रांसजेंडरों) का कॉलम दिया गया था, पूरे बस्तर संभाग से पुलिस में भर्ती होने के लिए ट्रांसजेंडरों ने भी जी तोड़ मेहनत की और अपनी लगन से पुलिस की बौद्धिक और शारीरिक परीक्षा पास करने के बाद बस्तर फाइटर्स के आये आखिरी नतीजे में बस्तर से 09 ट्रांसजेंडरों दिव्या, दामिनी, संध्या, सानू, रानी हिमांशी, रिया, सीमा और बरखा का चयन हुआ है।

बस्तर फाइटर्स भर्ती में चयनीत इन ट्रांसजेंडरों ने देश को यह संदेश दिया है कि उन्हें अपने हुनर दिखाने का मौका मिले तो वे महिला-पुरुष से कंधा से कंधा मिलाकर चल सकते हैं। इन्होंने दिखाया है कि वह भी सम्मानजनक जीवन के हकदार हो सकते हैं। चयनीत हुए प्रतिभगियों का कहना है कि ट्रांसजेंडरों को समाज में कलंक माने जाने के कारण वे परिवार और समाज से काफी लंबे समय से बहिष्कृत ही रहे हैं, वे पूरी तरह से सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन में प्रतिभागी होने से वंचित रहे हैं। बस्तर फाइटर्स में भर्ती होने का सरकार ने मौका दिया और  इस कठिन परीक्षा के लिए उन्होंने बहुत मेहनत किया और इस अवसर ने उनकी जिंदगी बदल दी है। बस्तर फाइटर्स में ट्रांसजेंडरों के चयन को लेकर पूरे तृतीय लिंग (ट्रांसजेंडर)समाज में खुशी का माहौल है।

 

#Recruitment

Source : Agency

पाठको की राय