Wednesday, October 21st, 2026

सरगुजा जिले के विभिन्न गांवों में लगभग 140.80 करोड़ की लागत से बनेगी 9 सड़कें

सरगुजा
खाद्य और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत की पहल पर सरगुजा जिले के विभिन्न गावों में पक्की सड़क निर्माण के लिए नौ कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे जिले के सीतापुर-चिरंगा, घण्टाडही-गोविदपुर पहुंच मार्ग व पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत लगभग 140 करोड़ 80 लाख रुपए है।   

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के बस्तर सरगुजा सहित विभिन्न जिलों में नवीन सड़कें तथा उच्चस्तरीय पुल-पुलियों के निर्माण व सड़क उन्नयन के लिए रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट कापोर्रेशन लिमिटेड संचालक मंडल की बैठक में सरगुजा जिले में 12 कार्यों के लिए प्रशासकीय अनुमोदन प्रदान किया गया था। वर्तमान में 11 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की कर दी गई है। इनमें 9 सड़कों के निर्माण, उन्नयन व नवीनीकरण शामिल है। इन कार्यों की स्वीकृति के लिए मंत्री भगत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

जिले के सीतापुर-चिरंगा, घण्टाडही-गोविदपुर मार्ग में पुल पुलिया व सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत कार्यों में केरजू से एन.एच-43 पहुंच मार्ग, पेंट से मैनपाट तक पहुंच मार्ग एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य, सीतापुर चलता से हरांमार तक सड़क निर्माण पुल-पुलिया निर्माण कार्य, सीतापुर-बिसरपानी से सुपलगा, सोनतराई व्हाया भूसू गेरसा मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण कार्य, दरिमा से मैनपाट, अंबिकापुरदृदरिमा-नवानगर मार्ग (हवाई पट्टी एवं ब्लॉक मुख्यालय तक मुख्य मार्ग) निर्माण उन्नयन व नवीनीकरण कार्य शामिल है।

 

#different villages

Source : Agency

पाठको की राय