Friday, October 23rd, 2026

खरीफ फसलों की बोनी के लिए 9 लाख 8 हजार क्विंटल बीज वितरित

रायपुर
खरीफ सीजन 2021 में राज्य के किसानों को सरकारी समितियों एवं निजी क्षेत्र के माध्यम से प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अब तक किसानों को विभिन्न खरीफ फसलों के 9 लाख 8 हजार 994 क्विंटल प्रमाणिक बीज वितरित किए जा चुके है, जो कि 9 लाख 62 हजार 211 क्विंटल भण्डारित बीज का 94 प्रतिशत है।

गौरतलब है कि राज्य में खरीफ की विभिन्न फसलों के बीज की कुल मांग 11 लाख 7 हजार 989 क्विंटल के विरूद्ध 11 लाख 81 हजार 299 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है। जिसमें से 9 लाख 62 हजार 211 क्विंटल से अधिक बीज का भण्डारण किया जा चुका है, जो निर्धारित लक्ष्य का 87 प्रतिशत है। किसानों द्वारा अब तक 9 लाख 8 हजार 944 क्विंटल बीज का उठाव कर लिया गया है। फसल विविधीकरण को ध्यान में रखते हुए इस बार एक लाख 55 हजार 489 क्विंटल धान के अतिरिक्त अन्य खरीफ फसलों के बीज की व्यवस्था की गई है।

 

#Kharif crops

Source : Agency

पाठको की राय