Thursday, October 22nd, 2026

घर में रखा था 9 किलो गांजा छिपा कर, महिला गिरफ्तार

रायपुर
काली नगर पंडरी में रहने वाली सुनीता यादव ने ओडिशा से गांजा लाकर अपने घर में 9 किलोग्राम गांजे को छिपाकर रखी थी कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिविल लाइन पुलिस ने 60 हजार रुपये कीमती गांजे को जप्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पड़ोसी राज्य ओडिशा से 9 किलोग्राम गांजा लेकर काली नगर पंडरी की रहने वाली सुनीता यादव ने अपने घर में छिपाकर रखी थी। इस बीच सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और वह अलसुबह अचानक ही महिला के घर में पहुंच गई और घर की तलाशी लेने पर 9 किलोग्राम गांजा मिला जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई जा रही है। सिविल लाइन पुलिस ने गांजे और महिला को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ 21 धारा 20 (बी) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

 

#ganja

Source : Agency

पाठको की राय