Monday, July 20th, 2026
Breaking
  •    मध्यप्रदेश पुलिस का संपत्ति संबंधी अपराधों पर बड़ा प्रहार: 6 दिनों में 70 लाख रुपये से अधिक की चोरी गई संपत्ति बरामद, 33 आरोपी गिरफ्तार  •    मंत्री विश्वास सारंग ने 24.78 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों की दी सौगात  •    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में 'राम-नामी' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का सम्मान, छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिला राष्ट्रीय गौरव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय  •    दिवंगत आरक्षक के परिवार से 19 लाख की वसूली का आरोप, थाना प्रभारी गिरफ्तार, अधिवक्ता फरार  •    Stock Market Crash: दमदार नतीजों के बावजूद बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट, खुलते ही बाजार में मची अफरा-तफरी

झारखंड के पलामू मंडल में विशेष अभियान के दौरान वांछित 88 अपराधी गिरफ्तार

पलामू
झारखंड के पलामू संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस ने कुख्यात 15 अपराधियों सहित वांछित 88 अपराधियों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार 6 अपराधियों की संपत्ति भी जब्त कर ली गई है। पुलिस महानिरीक्षक (पलामू रेंज) सुनील भास्कर ने बताया कि यह अभियान पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में चलाया गया। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान गिरफ्तार किए गए वांछित कुल 88 अपराधियों में 15 कुख्यात अपराधी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अदालत के निर्देशानुसार 170 वारंट का निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि फरार छह अपराधियों की संपत्ति कुर्क की गई, जबकि संगठित गिरोह के 15 अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।

 

 

Source : Agency

आपकी राय

5 + 4 =

पाठको की राय