Friday, October 23rd, 2026

प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 88 लाख की राशि मंजूर

रायपुर
छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राकृतिक आपदा से पीड़ितों को जिला कलेक्टर के माध्यम से आर्थिक अनुदान सहायता स्वीकृत की जाती है। कोरिया जिÞले में में ऐसे 22 प्रकरणों में 88 लाख रुपए की राशि की मंजूरी की गई है।

राजस्व परिपत्र 6--4के तहत कोरिया जिÞले की तहसील भरतपुर के ग्राम रामगढ़ की सविता की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस लालबहादुर सिंह, ग्राम सेमरिहा की लीलावती की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस इन्द्रपाल, तहसील बैकुण्ठपुर के ग्राम रामपुर की कौशिल्या की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस सत्यनारायण सिंह, तहसील केल्हारी के ग्राम भैंसवार के भूपेन्द्र की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चंदन राम, ग्राम घोडबंधा की सुभद्रा की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवराम, बुधराम, सूरजभान, सुशीला, उर्मिला, सोहद्रा व अनीता, ग्राम भैंसवार की प्रमिला की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस चंदन राम, ग्राम घोडबंधा के हिमाचल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामनरेश, ग्राम श्रीरामपुर की श्यामबाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस जानसाय, ग्राम डोंडकी की अंजली की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस यशोदा, ग्राम पहाड़हंसवाही की सुजेता की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस फुलेश्वरी, ग्राम घोडबंधा के जयलाल की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस शिवराम, बुधराम, सूरजभान, सुशीला, उर्मिला, सोहद्रा व अनीता के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि शामिल है।

इसी तरह तहसील खडगवां के ग्राम इन्दरपुर की फुलमत बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस बेलाकली, ग्राम सैदा के अमीर सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुन्दरलाल, ग्राम गेजी के विकास कुमार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सुखनन्दन सिंह, ग्राम कोडा के गंगा राम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मानकुंवर, तहसील सोनहत के ग्राम पुसला के जगदेव की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामकुमारी, ग्राम केशगवां की द्रोपदी दुबे की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस भागवत दुबे, ग्राम गोयनी के रामप्रसाद की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस रामरक्षा, ग्राम कटगोडी के संजय सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके वारिस सन्नी सिंह, तहसील मनेन्द्रगढ के ग्राम राधारमन नगर की चन्दा सिंह की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस विजय सिंह, ग्राम पाराडोल के महेश की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके वारिस मंगलीबाई तथा गुडिया बाई की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके वारिस मुनेश्वर के लिए 4-4 लाख रुपए की राशि शामिल है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।

 

#disaster victims

Source : Agency

पाठको की राय