Wednesday, October 21st, 2026

कलेक्टर की मौजूदगी में 83 साल की बुजुर्ग मतदाता ने घर से डाला वोट

रायपुर.

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की दूसरे चरण मतदान के लिए तैयारी शुरू हो गई है। भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर प्रदेश में बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान के लिए घर पहुंच सुविधा दी जा रही है। रायपुर कलेक्टर डॅा. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने खुद तात्यापारा निवासी 83 वर्ष की बुजुर्ग मतदाता सुमन के घर पहुंचकर उनसे गुप्त मतदान कराया है। विधानसभा निर्वाचन-2023 से भारत निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान की घर पहुंच सुविधा शुरू की है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसकी कमान खुद संभाल रखी है। इसी के साथ रायपुर जिले में मतदान की घर पहुंच सुविधा शुरू हो गई
है। रायपुर कलेक्टर ने तात्यापारा निवासी सुमन के घर पहुंचकर उनसे मतदान कराया। इस दौरान पूरा मतदान दल कलेक्टर के साथ मौजूद था। मतदाता की पहचान से लेकर गुप्त मतदान की सभी प्रक्रियाओं का कलेक्टर के समक्ष पालन किया गया। 83 वर्षीय सुमन ने अपनी पसंद का प्रतिनिधि चुनने के लिए पोस्टल वैलेट के माध्यम से वोट डाला। सुमन घुटने में दिक्कत आने पर पैदल नहीं चल पाती है।    बुजुर्ग महिला मतदाता के परिजन भी आयोग की इस पहल की खुले कंठ प्रशंसा कर रहे हैं। बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के दौरान मतदान केन्द्रों में लगी लंबी कतार में खड़े होने पर जिन तकलीफों का सामना करना पड़ता है, उनसे परेशान होकर ऐसे मतदाता अपने मताधिकार को उपयोग करने से कतराते हैं। अब निर्वाचन आयोग ने घर पहुंच मतदान की सुविधा शुरू की है। इस सुविधा से इस तरह के सभी मतदाताओं को अपने संवैधानिक और मूल अधिकार का उपयोग करने में बहुत आसानी हो गई है।

 

#Home accessibility facility

Source : Agency

पाठको की राय