Wednesday, October 21st, 2026

तेलंगाना हवाई अड्डे पर 47 लाख रुपये का 823 ग्राम सोना जब्त

हैदराबाद
 तेलंगाना में राजीव गांधी अन्तरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, शमशाबाद पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री से 823 ग्राम सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 47 लाख रुपये है।सीमा शुल्क विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह सोना पेस्ट के रूप में एक पुरुष यात्री से जब्त किया गया जोकि शुक्रवार रात दुबई की उड़ान से यहां पहुंचा है।


सूत्रों ने कहा कि हैदराबाद के पुराने शहर क्षेत्र के रहने वाले यात्री ने सोने को अपनी अंडरवियर के अंदर छुपाया और उसके ऊपर दूसरा अंडरवियर पहनकर उसे छिपाने की कोशिश की थी।
मामले में आगे की जांच चल रही है।

 

 

#823 grams of gold

Source : Agency

पाठको की राय