Thursday, October 22nd, 2026

राजधानी में नई आबकारी नीति से नहीं किया जाएगा 82 वाइन शॉप का नवीनीकरण

भोपाल

राजधानी में नई आबकारी नीति से शराब दुकानों का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा। इसके बदले अब शराब दुकानों का आवंटन लॉटरी प्रक्रिया के तहत होगा। आबकारी विभाग द्वारा आज से 30 समूहों की 82 दुकानों को ठेके पर देने के लिए लॉटरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया 9 मार्च तक जारी रहेगी। इसके लिए इन सभी दुकानों की रिजर्व प्राइस 865.38 करोड़ रुपए तय की गई है। इसमें राजधानी के शहरी क्षेत्र के करोंद समूह की 3 दुकानों की सर्वाधिक रिजर्व प्राइस 56.35 करोड़ निर्धारित की गई है। वहीं, सबसे कम रिजर्व प्राइस 14.96 करोड़ रुपए सुभाष नगर समूह की रखी गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में नजीराबाद समूह की चार दुकानों की सबसे कम रिजर्व प्राइज 7.48 करोड़ रुपए रहेगी।

राजधानी की ये 10 दुकानें सबसे महंगी

  • करोंद: करोंद चौराहा, भानपुर और सूखी सेवानिया 56.45 करोड़।
  • कोलार रोड: कोलार रोड, नयापुरा एक और दो 51.11 करोड़।
  • अरेरा कालोनी: अरेरा कालोनी, त्रिलंगा और गुलमोहर 49.69 करोड़।
  • हबीबगंज नाका: हबीबगंज नाका, बागसेवानिया और बागमुगालिया 53.18 करोड़।
  • एमपी नगर: एमपी नगर जोन एक और दो, अन्ना नगर 48.07 करोड़।
  • आरएस मार्केट: आरएस मार्केट, चूना भट्टी, पंचशील नगर 45.20 करोड़।
  • पटेल नगर: पटेल नगर, बिलखिरिया और कोकता 48.55 करोड़।
  • नेहरू नगर: बरखेड़ी कलां, नेहरू नगर एक, रातीबड़ 40.93 करोड़।
  • न्यू मार्केट: न्यू मार्केट क्रमांक 1,2 और टीनशेड 32.99 करोड़।
  • डीआईजी बंगला: डीआइजी बंगला, पीपल चौराहा और शाहजहानांबाद 27.63 करोड़।

ये दुकानें सबसे सस्ती

नजीराबाद: नजीराबाद, रुनाह, परसौरा, हिरनखेड़ी 7.48 करोड़।
झिरनिया:झिरनिया, तारासेवानिया 7.83 करोड़।
ईंटखेड़ी: ईंटखेड़ी, गुनगा और रतुआ 14.85 करोड़।
सुभाष नगर: सुभाष नगर क्रमांक एक और दो 14.96 करोड़।
बैरसिया: बैरसिया एक और दो, ललरिया, हरार्खेड़ा 17.60 करोड़।

 

#82 वाइन शॉप

Source : Agency

पाठको की राय