Tuesday, October 20th, 2026

RPF से मदद मांगने के 80 % महिलाएं , ट्रेनों में टॉयलेट के पास खड़े होकर लोग पीते हैं शराब !

भोपाल

ट्रेन में शराबखोरी, सीट पर कब्जा, गंदगी फैलाना और शोर-शराबा करने जैसे मामलों को पुरुष नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन महिलाएं नोटिस करती हैं। चलती ट्रेन में अव्यवस्था करने वालों की शिकायत करने में महिलाएं, पुरुषों से आगे रहती हैं। भोपाल जीआरपी एसपी हितेश चौधरी ने बताया कि रेलवे के हेल्प ऐप पर कई शिकायतें मिल रही हैं। जीआरपी कंट्रोल रूम को मिलने वाली 70 फीसदी शिकायतों में महिलाओं की सूचना होती है। आरपीएफ से मदद मांगने के 80 फीसदी मामलों में महिलाएं रही हैं। उनकी सूचना पर जीआरपी ने ट्रेन में छोड़े गए असहाय बुजुर्गों की भी शिनाख्त की।

ये है सबसे ज्यादा आम शिकायत

ट्रेन में रिजर्वेशन कंपार्टमेंट में शराब पीने के सर्वाधिक मामले सामने आते हैं। भोपाल रेल मंडल से रीवा व छत्तीसगढ़ के रास्ते पर चलने वाली ट्रेनों में यह घटनाएं सर्वाधिक रेकॉर्ड हुई। महिलाओं ने शिकायत की कि टॉयलेट के आसपास खड़े होकर लोग शराब पीते हैं।

मध्यप्रदेश की स्थिति

33000 लोगों ने हेल्प ऐप डाउनलोड किया। 353 मामलों में केस दर्ज हुए। 6600 महिलाओं से संवाद। शिकायतों की संख्या: एक साल के दौरान ऐप पर 3368 शिकायतें सामान गुमने की दर्ज की गईं। चोरी की 2238, शराबखोरी की 2853, सीट पर कब्जा करने की 4421 दर्ज की गई हैं।

 

 

#हेल्प ऐप डाउनलोड

Source : Agency

पाठको की राय