Saturday, October 24th, 2026

80 फीसदी उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से कर रहे बिजली बिल का भुगतान

भोपाल
मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र के अंतर्गत लगभग 84 प्रतिशत निम्नदाब कनेक्शनों का बिल भुगतान ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त हो रहा है। इस तरह से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ता बिजली बिल के भुगतान के लिए ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर रहे हैं। इसी प्रकार उच्चदाब श्रेणी के शत-प्रतिशत उपभोक्ता ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करते हैं। चालू माह में कंपनी के विभिन्न जिलों के उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से करीब 50 करोड़ रूपये का भुगतान किया है। चालू माह में ऑनलाइन माध्यम से लगभग 80 फीसदी उपभोक्ताओं से भुगतान प्राप्त हो रहा है। ऑनलाइन भुगतान पर कंपनी द्वारा 20 रूपये तक की छूट भी दी जा रही है।

ऑनलाइन भुगतान के लाभ

  •     ऑनलाइन भुगतान पर 5 से 20 रूपये तक की छूट मिलेगी।
  •     उपभोक्ता को बिल भुगतान की तुरंत जानकारी मिलेगी।
  •     ऑनलाइन बिल भुगतान की रसीद प्राप्त होगी।
  •     उपभोक्ताओं के समय की बचत होगी।
  •     बिल भुगतान के लिए बिजली ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा।
  •     ऑनलाइन भुगतान किसी भी समय कहीं से भी किया जा सकेगा।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक गणेश शंकर मिश्रा ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिलों का भुगतान करें। उन्होंने कंपनी के उपाय एप के माध्यम से भुगतान का आग्रह किया है। साथ ही एम.पी. ऑनलाईन, कॉमन सर्विस सेन्टर, कंपनी पोर्टल portal.mpcz.in (नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड, यूपीआई, ईसीएस, बीबीपीएस, कैश कार्ड एवं वॉलेट आदि) फोन-पे, अमेजान-पे, गूगल-पे एवं पेटीएम- एप के माध्यम से बिल भुगतान कर सकते हैं।

 

#80 percent

Source : Agency

पाठको की राय