Sunday, October 25th, 2026

नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देने वाले 8 जवान हुए पदोन्नत

नारायणपुर

जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के अन्तर्गत थाना छोटेडोंगर क्षेत्र में ग्राम बंहकेर के जंगल पहाड़ी के मध्य 15 नवंबर 2021 को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान विपरीत परिस्थितियों में अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य साहस एवं वीरतापूर्वक नक्सलियोंके साथ मुकाबला कर नक्सलियों को भागने पर मजबूर करते हुए पूर्व बस्तर डिवीजन, नेलनार एरिया कमेटी में सक्रिय कंपनी नम्बर-06 के 10 लाख ईनामी दुर्दान्त नक्सली कमाण्डर साकेत नुरेटी उर्फ भास्कर को मार गिराने में बड़ी सफलता हासिल कर घटना स्थल से अत्याधुनिक हथियार एके-47 रायफल 01 नग, मैग्जीन राउण्ड बरामद किये जाने के फलस्वरूप पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सराहनीय भुमिका निभाने वाले जिला पुलिस बल नारायणपुर के सहायक उप निरीक्षक सुक्कु राम नाग, सउनि महादेव सलाम, प्रधान आरक्षक 486 रामलाल नुरेटी, प्रधान आरक्षक 224 गुप्तेश्वर कुपाल, आरक्षक 901 उमेश हुपेण्डी, आरक्षक 887 रामलाल मरकाम, आरक्षक 706 रामकुमार दर्रो, आरक्षक 936 सुकमन सलाम को पुलिस मुख्यालय, रायपुर द्वारा क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान किया गया।

जिन्हे आज पुलिस अधीक्षक, कार्यालय, नारायणपुर में एसपी नारायणपुर सदानंद कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, नक्सल आॅपरेशन नारायणपुर द्वारा स्टॉर एवं फीता लगाकर क्रम से पूर्व पदोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक नारायणपुर द्वारा सभी पदोन्नत जवानों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने प्रेरित किया गया।

 

Source : Agency

पाठको की राय