Thursday, October 22nd, 2026

मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ के अधिकारी -कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी 

भोपाल 
मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन  संघ के अधिकारी  कर्मचारियों को  अक्टूबर माह  से 20 प्रतिशत मंहगाई भत्ता मिलेगा। मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन  संघ  के  अधिकारियों कर्मचारियों को वर्तमान में  सातवें वेतनमान में मूल वेतन पर दिए जा रहे 12 प्रतिशत डीए में  एक अक्टूबर 2021से  8 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की गई है। विपणन संघ की प्रशासकीय समिति द्वारा स्वीकृत करने के बाद आज डीए बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया गया है।
 

 

#8 percent increase

Source : Agency

पाठको की राय