Wednesday, October 21st, 2026

आपदा पीड़ित दो परिवारों को 8 लाख की सहायता

बलौदाबाजार
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित जिले की दो परिवारों के लिए 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। प्रत्येक परिवार के लिए 4-4 लाख की स्वीकृति कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आरबीसी 6-4 योजना के अंतर्गत प्रदान की है। लाभान्वित हितग्राहियों में रूपसिंह धु्रव ग्राम कुकुरदी तहसील बलौदाबाजार एवं श्रीमती तुलसीबाई ग्राम डोगरा वर्तमान पता पैजनी तहसील लवन शामिल हैं। पानी में डूबने एवं सर्प काटने से उनके निकट परिजनों की मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिए उनके खाते में स्वीकृत राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।

 

#disaster

Source : Agency

पाठको की राय