Sunday, October 25th, 2026

महाअभियान के चौथे दिन दोपहर 4 बजे तक 8 लाख 33 हजार 454 व्यक्तियों का हुआ टीकाकरण

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य शासन और जनसहभागिता से हो रहे प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान के चौथे दिन आज दोपहर 4 बजे तक 8 लाख 33 हजार 454 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। सुबह से ही लोगों में टीकाकरण के प्रति उत्साह और रुझान देखा जा रहा है। लोग लगातार टीकाकरण केन्द्रों में पहुँच कर कोरोना की वैक्सीन लगवा रहे हैं।

 

#महाअभियान

Source : Agency

पाठको की राय