Tuesday, October 20th, 2026

नन्हे हत्याकांड के शूटर पर पूर्व से दर्ज है 8 मामला

धनबाद
नया बाजार के जमीन कारोबारी नन्हे हत्याकांड में शामिल शूटर अनवर के खिलाफ धनबाद थाना व बैंक मोड़ थाने में कुल 8 आपराधिक मामला पूर्व से दर्ज है। उसके स्वीकारोक्ति बयान पर तकरीबन 40 लोगों के खिलाफ बैंक मोड़ पुलिस आरोपित बनाई है। जिसमें तकरीबन एक दर्जन नामजद व बाकी प्राथमिक आरोपित बनाए गए हैं। अनवर दर्ज अधिकांश मामले मारपीट, रंगदारी व आर्म्स एक्ट के हैं। पुलिस अनवर के बयान आधार बनाते हुए प्रिंस खान गोपी खान, गॉडविन, बंटी, इरफान मुखिया अजहर, टिंकू कुरेशी, छोटू, फिरोज टुना इरफान सैफी, आमिर, गेउर खान,आजम, जुम्मन कुरेशी जुम्मन ठेकेदार, शकील, पचू, रसीद, नादो समेत कुल 40 लोगों के खिलाफ प्राथमिक व अप्राथमिक आरोपित बनाई है। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी की तैयारी में पुलिस जुट गई है। इस बार पुलिस ने वासेपुर गैंग पर पूरी तरह शिकंजा कसने की तैयारी पुलिस जुटी है। हर दिन पुलिस की टीम वासेपुर इलाके में आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

 

#8 cases

Source : Agency

पाठको की राय