Thursday, October 22nd, 2026

अलास्का में 8.2 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए, तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा

वॉशिंगटन
अमेरिका के अलास्का में पेरीवल से 91 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण में तगड़े भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.2 रही है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिका के अलास्का पेनिनसुला में बुधवार रात भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.2 बताई गई। ये झटके इतने तेज थे कि इनके बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। झटकों के कारण भयानक तबाही की आशंका जताई गई है। फिलहाल, फिलहाल जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे ने रात 11:15 बजे सतह के 35 किलोमीटर नीचे था। इसका असर केंद्र से कहीं दूर तक हुआ है। यूएसजीएस के मुताबिक बाद में कम से कम दो और झटके आए हैं जिनकी तीव्रता 6.2 और 5.6 बताई गई है। पिछले सात दिन में इस इलाके के 100 मील के अंदर 3 की तीव्रता से ज्यादा का भूकंप नहीं आया है।

भूकंप के झटकों के बाद दक्षिण अलास्का, अलास्का के पेनिनसुला और एलेउटियन टापू पर सुनामी की चेतावनी दी गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश के पश्चिमी तट पर होने वाले नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

#earthquake

Source : Agency

पाठको की राय